logo
Home Literature Short Stories Sach Kahati Kahaniyan
product-img
Sach Kahati Kahaniyan
Enjoying reading this book?

Sach Kahati Kahaniyan

by Kusum Khemani
4.2
4.2 out of 5

publisher
Creators
Author Kusum Khemani
Publisher Radhakrishna Prakashan
Synopsis कुसुम खेमानी की कहानियों का यह पहला संग्रह हिन्दी कथा संसार के लिए एक घटना से कम नहीं। सम्भवतः पहली बार इतनी मार्मिक कौटुम्बिक कहानियाँ हिन्दी पाठकों को उपलब्ध हो रही हैं। यह सच कहती कहानियाँ नहीं; बल्कि स्वयं सच हैं; सच का तना रूप। भिन्न-भिन्न सामाजिक स्तरों के प्रसंगों एवं अनुभवों से बुनी गईं ये कहानियाँ समकालीन जीवन का एक अद्भुत कसीदा जड़ती हैं। चाहे ‘लावण्यदेवी’ हो या ‘रश्मिरथी माँ’ या ‘एक माँ धरती सी’, इन सबमें सूक्ष्मता और अन्तरंगता से घर-परिवार के भीतर के जीवन को यथार्थ के साथ अंकित किया गया है। कुसुम खेमानी भाव से कथा कहती हैं, लोक कथा की तरह। उनकी कहन शैली से पाठक इतना बँध जाता है कि हुंकारी भरे बिना नहीं रह पाता। इन कहानियों की सबसे बड़ी खूबी है इनकी भाषा और शैली। हिन्दी में होते हुए भी ये कहानियाँ एक ही साथ बांग्ला, राजस्थानी और उर्दू का भी विपुल व्यवहार करती हैं जो इन्हें एक महानगरीय संस्कार प्रदान करता है। कुसुम खेमानी के पहले ऐसा प्रयोग शायद कभी नहीं हुआ। इन कहानियों की बुनावट और अन्त भी सहज, किन्तु अप्रत्याशित होता है। हर कहानी अपने आपमें एक स्वतंत्र लोक है। इस संग्रह के साथ कुसुम खेमानी के रूप में हिन्दी को एक अत्यन्त सशक्त शैलीकार एवं संवेदनशील किस्सागो मिला है। निश्चय ही यह संग्रह सहृदय पाठकों एवं साहित्य के अध्येताओं द्वारा अंगीकार किया जाएगा। - अरुण कमल

Enjoying reading this book?
Binding: HardBack
About the author
Specifications
  • Language: Hindi
  • Publisher: Radhakrishna Prakashan
  • Pages: 120
  • Binding: HardBack
  • ISBN: 9788183615303
  • Category: Short Stories
  • Related Category: Novella
Share this book Twitter Facebook


Suggested Reads
Suggested Reads
Books from this publisher
Indradhanush Ke Pichhe Pichhe by R. Anuradha
Shapit Gandharv by Vikal Gautam
Vakya Sanrachana Aur Vishleshan : Naye Pratiman by Badrinath Kapoor
Aalochanatmak Yatharthvad Aur Premchand by Satyakam
Markat Dweep Ki Neelmani by Kunwar Bechain
Aankhon Mein Uljhi Dhoop by Amita Sharma
Books from this publisher
Related Books
Laalbatti Ki Amritkanyaanyen Kusum Khemani
Kusum Khemani ki Lokpriya Kahaniyan Kusum Khemani
Kusum Khemani ki Lokpriya Kahaniyan Kusum Khemani
Sachitra Hindi Angreji Bal kosh Kusum Khemani
Kahaniyan Sunati Yatrayen kusum Khemani
Hindi Natak Ke Paanch Dashak Kusum Khemani
Related Books
Bookshelves
Stay Connected