logo
Home Reference Language & Essay Aadhunik Bodh : Dinkar Granthmala
product-img
Aadhunik Bodh : Dinkar Granthmala
Enjoying reading this book?

Aadhunik Bodh : Dinkar Granthmala

by Ramdhari Singh Dinkar
4.3
4.3 out of 5

publisher
Creators
Publisher Lokbharti Prakashan
Synopsis इस पुस्तक में आधुनिकता पर केन्द्रित निबन्ध हैं। एक युगद्रष्टा राष्ट्रकवि के मौलिक चिन्तन से ओतप्रोत विचारोत्तेजक ये निबन्ध आधुनिकता के महत्त्व को इस तार्किकता के साथ रेखांकित करते हैं कि पाठकों को अपने राष्ट्र के प्रति एक नई दृष्टि मिल सके। आधुनिकता की परिभाषा क्या है? धर्म, साहित्य और समाज को वह किस सीमा तक प्रभावित करती है? क्या नैतिकता, सौन्दर्यबोध की भाँति आधुनिकता का भी कोई शाश्वत मूल्य है? विज्ञान, औद्योगिकी और टेक्नोलॉजी के निरन्तर प्रसार के सामने हम अपनी संस्कृति का सार किस तरह बचा सकते हैं? प्रस्तुत संग्रह के निबन्धों में दिनकर जी ने इन ज्वलन्त प्रश्नों पर न केवल गहराई से विचार किया है, वरन् भारतीय संस्कृति के सनातन जीवन-मूल्यों के परिप्रेक्ष्य में उनका समाधान भी दिया है। निस्सन्देह, 'आधुनिक बोध' रामधारी सिंह 'दिनकर' के चिन्तकस्वरूप को उद्घाटित करनेवाली एक श्रेष्ठ बौद्धिक कृति है।

Enjoying reading this book?
Binding: HardBack
About the author रामधारी सिंह 'दिनकर' (23 सितंबर 1908- 24 अप्रैल 1974) हिन्दी के एक प्रमुख लेखक, कवि व निबन्धकार थे। वे आधुनिक युग के श्रेष्ठ वीर रस के कवि के रूप में स्थापित हैं। बिहार प्रान्त के बेगुसराय जिले का सिमरिया घाट उनकी जन्मस्थली है। उन्होंने इतिहास, दर्शनशास्त्र और राजनीति विज्ञान की पढ़ाई पटना विश्वविद्यालय से की। उन्होंने संस्कृत, बांग्ला, अंग्रेजी और उर्दू का गहन अध्ययन किया था। 'दिनकर' स्वतन्त्रता पूर्व एक विद्रोही कवि के रूप में स्थापित हुए और स्वतन्त्रता के बाद राष्ट्रकवि के नाम से जाने गये। वे छायावादोत्तर कवियों की पहली पीढ़ी के कवि थे। एक ओर उनकी कविताओ में ओज, विद्रोह, आक्रोश और क्रान्ति की पुकार है तो दूसरी ओर कोमल श्रृंगारिक भावनाओं की अभिव्यक्ति है। इन्हीं दो प्रवृत्तियों का चरम उत्कर्ष हमें उनकी कुरुक्षेत्र और उर्वशी नामक कृतियों में मिलता है। उर्वशी को भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार जबकि कुरुक्षेत्र को विश्व के 100 सर्वश्रेष्ठ काव्यों में 74 वाँ स्थान दिया गया रचनाएँ:- अमृत मंथन, अर्धनारीश्वर, भग्न वीणा, चिंतन के आयाम, धुप छांह, दिनकर रचनावली (Vol . 1-4), द्वन्द्वगीत, हुंकार, कवि और कविता, कविता और सुध कविता, कविता की पुकार, काव्य की भूमिका, मिट्टी की ओर, नए शुभाषित, नील कुसुम, पंडित नेहरु और अन्य महापुरुष, पन्त, प्रसाद और मैथेलिशरण, परशुराम की प्रतीक्षा, , रश्मिरथी, रश्मिमाला, रसवन्ती, रेणुका, साहित्य और समाज, सामानांतर, स्म्र्नाजंली, संस्कृति भाषा और राष्ट्र, संस्कृति के चार अध्याय, सपनों का धुँआ, श्री अरविंद: मेरी द्रष्टि में , उजली आग, उर्वर्शी, व्यक्तिगत निबंध और डायरी |
Specifications
  • Language: Hindi
  • Publisher: Lokbharti Prakashan
  • Pages: 152
  • Binding: HardBack
  • ISBN: 9789389243857
  • Category: Language & Essay
  • Related Category: Arts / Humanities
Share this book Twitter Facebook
Related articles
Related articles
Related Videos


Suggested Reads
Suggested Reads
Books from this publisher
Awaje Aur Deeware by Vaikukam Mohammad Bashir
Hindi Yatra-Sahitya by Sashi Shekhar Tiwari
Hindi Kavya Ka Ithas by Ramswroop Chaturvedi
Poorvi Uttar Pradesh Ki Bhautik Sanskriti by Ram Bihari Upadhyay
Kavita Aur Shuddha Kavita by Ramdhari Singh Dinkar
Vaidik Sanskriti by Govind Chandra Pandey
Books from this publisher
Related Books
Reti Ke Phool : Dinkar Granthmala Ramdhari Singh Dinkar
Pran-Bhang Tatha Anya Kavitayen : Dinkar Granthmala Ramdhari Singh Dinkar
Dinkar Ki Sooktiyan : Dinkar Granthmala Ramdhari Singh Dinkar
Chetna Ki Shikha : Dinkar Granthmala Ramdhari Singh Dinkar
Dhoop Aur Dhuan : Dinkar Granthmala Ramdhari Singh Dinkar
Koyla Aur Kavitwa : Dinkar Granthmala Ramdhari Singh Dinkar
Related Books
Bookshelves
Stay Connected