logo
Home Literature Poetry Dhoop Aur Dhuan : Dinkar Granthmala
product-img
Dhoop Aur Dhuan : Dinkar Granthmala
Enjoying reading this book?

Dhoop Aur Dhuan : Dinkar Granthmala

by Ramdhari Singh Dinkar
4.4
4.4 out of 5

publisher
Creators
Publisher Lokbharti Prakashan
Synopsis धूप और धुआँ' आजादी के बाद लिखी गई राष्ट्रीय कविताओं का एक महत्त्वपूर्ण संग्रह है। इसमें संगृहीत कविताएँ समकालीन अवस्थाओं के विरुद्ध भावात्मक प्रतिक्रिया के रूप में प्रकट हुई हैं। स्वराज्य से फूटनेवाली आशा की धूप और उसके विरुद्ध जन्मे हुए असन्तोष का धुआँ, ये दोनों ही इन रचनाओं में यथास्थान प्रतिबिम्बित हैं। अतएव, जिनकी आँखें धूप और धुआँ, दोनों को एक खास परिप्रेक्ष्य में देख सकती हैं, उनके लिए यह नाम निरर्थक नहीं लगेगा। इस संग्रह में कविताएँ रचना के कालक्रम के अनुसार नहीं रखी गई हैं। इसके बारे में दिनकर जी का खुद कहना है कि, '...मैंने कई ऐसी कविताओं को आरम्भ में ही रख दिया है, जिनकी रचना हाल में हुई है। यह इसलिए कि मैं देखता हूँ कि इधर मेरे लिखने की तर्ज मेरी वर्तमान मनोदशा के मुआफिक भी आ रही है। यह प्रयोग है या प्रगति, मैं नहीं बता सकता। निश्चयपूर्वक इतना ही कह सकता हूँ कि आजकल इसी लहजे में बोलने में कुछ सन्तोष का अनुभव करता हूँ।' 'धूप और धुआँ' दिनकर जी की कविताओं का एक अनूठा संग्रह है। इनमें जहाँ नवीनता है, ताजगी है, विचारों में उत्तेजना है, वहीं मन में स्फुरण जगाने की शक्ति भी है।

Enjoying reading this book?
Binding: HardBack
About the author रामधारी सिंह 'दिनकर' (23 सितंबर 1908- 24 अप्रैल 1974) हिन्दी के एक प्रमुख लेखक, कवि व निबन्धकार थे। वे आधुनिक युग के श्रेष्ठ वीर रस के कवि के रूप में स्थापित हैं। बिहार प्रान्त के बेगुसराय जिले का सिमरिया घाट उनकी जन्मस्थली है। उन्होंने इतिहास, दर्शनशास्त्र और राजनीति विज्ञान की पढ़ाई पटना विश्वविद्यालय से की। उन्होंने संस्कृत, बांग्ला, अंग्रेजी और उर्दू का गहन अध्ययन किया था। 'दिनकर' स्वतन्त्रता पूर्व एक विद्रोही कवि के रूप में स्थापित हुए और स्वतन्त्रता के बाद राष्ट्रकवि के नाम से जाने गये। वे छायावादोत्तर कवियों की पहली पीढ़ी के कवि थे। एक ओर उनकी कविताओ में ओज, विद्रोह, आक्रोश और क्रान्ति की पुकार है तो दूसरी ओर कोमल श्रृंगारिक भावनाओं की अभिव्यक्ति है। इन्हीं दो प्रवृत्तियों का चरम उत्कर्ष हमें उनकी कुरुक्षेत्र और उर्वशी नामक कृतियों में मिलता है। उर्वशी को भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार जबकि कुरुक्षेत्र को विश्व के 100 सर्वश्रेष्ठ काव्यों में 74 वाँ स्थान दिया गया रचनाएँ:- अमृत मंथन, अर्धनारीश्वर, भग्न वीणा, चिंतन के आयाम, धुप छांह, दिनकर रचनावली (Vol . 1-4), द्वन्द्वगीत, हुंकार, कवि और कविता, कविता और सुध कविता, कविता की पुकार, काव्य की भूमिका, मिट्टी की ओर, नए शुभाषित, नील कुसुम, पंडित नेहरु और अन्य महापुरुष, पन्त, प्रसाद और मैथेलिशरण, परशुराम की प्रतीक्षा, , रश्मिरथी, रश्मिमाला, रसवन्ती, रेणुका, साहित्य और समाज, सामानांतर, स्म्र्नाजंली, संस्कृति भाषा और राष्ट्र, संस्कृति के चार अध्याय, सपनों का धुँआ, श्री अरविंद: मेरी द्रष्टि में , उजली आग, उर्वर्शी, व्यक्तिगत निबंध और डायरी |
Specifications
  • Language: Hindi
  • Publisher: Lokbharti Prakashan
  • Pages: 100
  • Binding: HardBack
  • ISBN: 9789389243031
  • Category: Poetry
  • Related Category: Literature
Share this book Twitter Facebook
Related articles
Related articles
Related Videos


Suggested Reads
Suggested Reads
Books from this publisher
Maryada Purushottam Bhagwan Ram : Jivan Aur Darshan by Jairam Mishra
Premchand Ke Upanyason Mein Samkalinta by Rajni Kant Jain
Ekda Naimisharanye by Amritlal Nagar
Tark ka Toofan by Yashpal
Aalochana Ke Pratyay Itihas Aur Vimarsh by Kanhaiya Singh
Ramlila Ki Utpatti Tatha Vikas by Mohan Ram Yadav
Books from this publisher
Related Books
Reti Ke Phool : Dinkar Granthmala Ramdhari Singh Dinkar
Pran-Bhang Tatha Anya Kavitayen : Dinkar Granthmala Ramdhari Singh Dinkar
Dinkar Ki Sooktiyan : Dinkar Granthmala Ramdhari Singh Dinkar
Aadhunik Bodh : Dinkar Granthmala Ramdhari Singh Dinkar
Chetna Ki Shikha : Dinkar Granthmala Ramdhari Singh Dinkar
Koyla Aur Kavitwa : Dinkar Granthmala Ramdhari Singh Dinkar
Related Books
Bookshelves
Stay Connected