logo
Home Literature Classics & Literary Ek Inch Muskan
product-img product-img
Ek Inch Muskan
Enjoying reading this book?

Ek Inch Muskan

by Rajendra Yadav
4.5
4.5 out of 5

publisher
Creators
Publisher Rajpal
Synopsis एक इंच मुस्कान' कथाकार-युगल राजेंद्र यादव और मन्नू भंडारी का सहयोगी रूप से लिखित एक अत्यंत रोचक उपन्यास है। एक प्रयोग और एक श्रेष्ठ कथाकृति, दोनों ही दृष्टियों से यह एक सफल रचना है। अब तक इस प्रकार के प्रयोग प्रायः असफल सिद्ध हुए थे। लेकिन 'एक इंच मुस्कान' की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि प्रभाव, गठन और प्रवाह की दृष्टि से यह पहले एक श्रेष्ठ उपन्यास है और बाद में एक साहित्यिक प्रयोग। इसकी सफलता का एक प्रमाण यह भी कि अब तक कई संस्करण हो चुके हैं। राजेंद्र यादव और मन्नू भंडारी दोनों ही हिंदी के सशक्त और लोकप्रिय कथाकार हैं। इस उपन्यास की रचना में उन्होंने अपनी-अपनी प्रतिभा का सर्वोत्कृष्ट प्रस्तुत किया है।

Enjoying reading this book?
Binding: PaperBack
About the author राजेन्द्र यादव (28 अगस्त 1929 - 28 अक्टूबर 2013 ) हिन्दी के सुपरिचित लेखक, कहानीकार, उपन्यासकार व आलोचक होने के साथ-साथ हिन्दी के सर्वाधिक लोकप्रिय संपादक भी थे। नयी कहानी के नाम से हिन्दी साहित्य में उन्होंने एक नयी विधा का सूत्रपात किया। उपन्यासकार मुंशी प्रेमचन्द द्वारा सन् 1930 में स्थापित साहित्यिक पत्रिका हंस का पुनर्प्रकाशन उन्होंने प्रेमचन्द की जयन्ती के दिन 31 जुलाई 1986 को प्रारम्भ किया था। यह पत्रिका सन् 1953 में बन्द हो गयी थी। इसके प्रकाशन का दायित्व उन्होंने स्वयं लिया और अपने मरते दम तक पूरे 27 वर्ष निभाया। 28 अगस्त 1929 ई० को उत्तर प्रदेश के शहर आगरा में जन्मे राजेन्द्र यादव ने 1951 ई० में आगरा विश्वविद्यालय से एम०ए० की परीक्षा हिन्दी साहित्य में प्रथम श्रेणी में प्रथम स्थान के साथ उत्तीर्ण की। उनका विवाह सुपरिचित हिन्दी लेखिका मन्नू भण्डारी के साथ हुआ था। हिन्दी अकादमी, दिल्ली द्वारा राजेन्द्र यादव को उनके समग्र लेखन के लिये वर्ष 2003-04 का सर्वोच्च सम्मान (शलाका सम्मान) प्रदान किया गया था।
Specifications
  • Language: Hindi
  • Publisher: Rajpal
  • Pages: 256
  • Binding: PaperBack
  • ISBN: 9789350641620
  • Category: Classics & Literary
  • Related Category: Classics
Share this book Twitter Facebook


Suggested Reads
Suggested Reads
Books from this publisher
Mahaan Yug Nirmata by Amritlal Nagar
Pratham Aur Antim Mukti by J Krishnamurti
Gandhi Ko Phansi Do by Giriraj Kishore
Classic Folk Tales From India : Jataka Tales Vol II by Rajpal Graphic Studio
Tamil Ki Chuni Hui Kahaniyaan by Kamleshwar
Hitopdesh by Narayan Pandit
Books from this publisher
Related Books
Ve Hume Badal Rahe Hain Rajendra Yadav
Charchit Kahaniyan Rajendra Yadav
Premchand Ki Virasat Rajendra Yadav
Rajendra Yadav Ne Jyoti Kumari Ko Bataye Swastha Vyakti Ke Beemar Vichar Rajendra Yadav
Sakshatkar Samvad Aur Vartayen Rajendra Yadav
Dehri Bhai Vides Rajendra Yadav
Related Books
Bookshelves
Stay Connected