logo
Home Literature Short Stories Dhol Aur Apne Paar
product-img
Dhol Aur Apne Paar
Enjoying reading this book?

Dhol Aur Apne Paar

by Rajendra Yadav
4.3
4.3 out of 5

publisher
Creators
Publisher Radhakrishna Prakashan
Synopsis राजेन्द्र यादव नई कहानी की जमीन को हमवार करनेवाले अगली पंक्ति के कथाकारों में एक रहे हैं। शहरी मध्यवर्गीय समाज की वर्गगत विद्रूपताओं, विडम्बनाओं और पीड़ाओं का अत्यंत प्रामाणिक विश्वसनीय लेखा-जोखा उनके यहाँ मिलता है। जीवन के दैनिक प्रसंगों में निहित अन्तर्विरोध को उजागर करने के लिए कहानी के शिल्प में भी राजेन्द्र यादव ने अनेक प्रयोग किए हैं। मध्यवर्गीय मनोरचना की जटिल गुत्थियों को खोलने-समझने के लिए यह शायद जरूरी भी था। इस संकलन की कहानियाँ भी स्वातंत्रयोत्तर भारत के मध्यवित्त समाज के भीतर संक्रमण से गुजर रहे नैतिक मूल्यों, स्त्री-पुरुष सम्बन्धों, सामाजिक परिस्थितियों तथा इन सबके बीच पैदा हो रही नई दृष्टि को रेखांकित करती हैं। - डॉ. देवराज

Enjoying reading this book?
Binding: HardBack
About the author राजेन्द्र यादव (28 अगस्त 1929 - 28 अक्टूबर 2013 ) हिन्दी के सुपरिचित लेखक, कहानीकार, उपन्यासकार व आलोचक होने के साथ-साथ हिन्दी के सर्वाधिक लोकप्रिय संपादक भी थे। नयी कहानी के नाम से हिन्दी साहित्य में उन्होंने एक नयी विधा का सूत्रपात किया। उपन्यासकार मुंशी प्रेमचन्द द्वारा सन् 1930 में स्थापित साहित्यिक पत्रिका हंस का पुनर्प्रकाशन उन्होंने प्रेमचन्द की जयन्ती के दिन 31 जुलाई 1986 को प्रारम्भ किया था। यह पत्रिका सन् 1953 में बन्द हो गयी थी। इसके प्रकाशन का दायित्व उन्होंने स्वयं लिया और अपने मरते दम तक पूरे 27 वर्ष निभाया। 28 अगस्त 1929 ई० को उत्तर प्रदेश के शहर आगरा में जन्मे राजेन्द्र यादव ने 1951 ई० में आगरा विश्वविद्यालय से एम०ए० की परीक्षा हिन्दी साहित्य में प्रथम श्रेणी में प्रथम स्थान के साथ उत्तीर्ण की। उनका विवाह सुपरिचित हिन्दी लेखिका मन्नू भण्डारी के साथ हुआ था। हिन्दी अकादमी, दिल्ली द्वारा राजेन्द्र यादव को उनके समग्र लेखन के लिये वर्ष 2003-04 का सर्वोच्च सम्मान (शलाका सम्मान) प्रदान किया गया था।
Specifications
  • Language: Hindi
  • Publisher: Radhakrishna Prakashan
  • Pages: 175
  • Binding: HardBack
  • ISBN: 8171196519
  • Category: Short Stories
  • Related Category: Novella
Share this book Twitter Facebook


Suggested Reads
Suggested Reads
Books from this publisher
Javednama by Mohd. Ikbal
Dubhang by Laxman Gaiakwad
Pajame Mein Aadmi by Nag Bodas
Barhavi Sadi Ki Kannad Kavayitriyan Aur Stree Vimarsh by Dr. Kashinath Ambalge
Nakel by Shivshankari
Sahitya Ka Bhashik Chintan by Ravindranath Shrivastava
Books from this publisher
Related Books
Ve Hume Badal Rahe Hain Rajendra Yadav
Charchit Kahaniyan Rajendra Yadav
Premchand Ki Virasat Rajendra Yadav
Rajendra Yadav Ne Jyoti Kumari Ko Bataye Swastha Vyakti Ke Beemar Vichar Rajendra Yadav
Sakshatkar Samvad Aur Vartayen Rajendra Yadav
Dehri Bhai Vides Rajendra Yadav
Related Books
Bookshelves
Stay Connected