Welcome Back !To keep connected with uslogin with your personal info
Login
Sign-up
Login
Create Account
Submit
Enter OTP
Step 2
Prev
Rajkamal choudharyराजकमल चौधरी (13दिसंबर 1929 -19 जून 1967 हिन्दी और मैथिली के प्रसिद्ध कवि एवं कहानीकार थे।मैथिली में स्वरगंधा, कविता राजकमलक आदि कविता संग्रह, एकटा चंपाकली एकटा विषधर (कहानी संग्रह) तथा आदिकथा, फूल पत्थर एवं आंदोलन उनके चर्चित उपन्यास हैं। हिन्दी में उनकी संपूर्ण कविताएँ भी प्रकाशित हो चुकी हैं।
वाणिज्य में स्नातक की उपाधि प्राप्त करने के बाद, राजकमल ने स्वयं को रचनात्मक कार्यों में समर्पित कर दिया। उनकी रचनात्मकता कवि, उपन्यासकार, कहानी लेखक, नाटककार आदि कई रूपों में सामने आई। उनकी रचनात्मकता मुख्यतः तीन भाषाओं मैथिली, हिंदी एवं बंगाली तक सीमित रही। हालाँकि उन्होंने अंग्रेजी में भी कुछ कवितायें लिखी।
मैथिली में उन्होंने करीब 100 कवितायें, 3 उपन्यास, 37 कहानियाँ, 3 एकांकी और 4 आलोचनात्मक निबंध लिखे। उनके वृहत साहित्यिक लेखन का अधिकांश हिस्सा उनके जीवनकाल में अप्रकाशित रहा। उनकी मृत्यु के लगभग दस महीने के बाद बी॰आई॰टी॰ सिन्दरी स्थित मित्रों ने उनकी मैथिली कहानियों का प्रथम संग्रह ललका पाग का प्रकाशन किया। उसके पश्चात निर्मोही बालम हमर और एक अनार एक रोगाह का प्रकाशन हुआ। 1980 में मैथिली अकादेमी ने कृति राजकमलक का प्रकाशन किया। तदुपरांत 1983 में तारानंद वियोगी के संपादन में एकटा चम्पाकली, एकटा विषधर का प्रकाशन हुआ। उनकी कहानी एकटा चम्पाकली एकटा विषधर में मिथिला में व्याप्त बेमेल पुनर्विवाह पर गहरा चोट है जिसमें यह बताया गया कि आर्थिक दंश पीड़ित मैथिल समाज (कहानी में लड़की की माँ) किस तरह बेझिझक एक फूल सी प्यारी लड़की को उसके पिता के हमउम्र विधुर पुरुष के सामने शादी के लिए हाजिर करती है
यद्यपि राजकमल ने हिंदी की तुलना में मैथिली में ज्यादा समय तक लिखा, लेकिन उनका हिंदी साहित्य में योगदान काफी समृद्ध रहा। हिंदी में उन्होंने आठ उपन्यास, करीब 250 कवितायें, 92 कहानियाँ, 55 निबंध और 3 नाटक लिखे। उनका हिंदी में कविता लेखन 1950 के आस पास शुरू हो चुका था। 1956 के बाद हिंदी लेखन में प्रवाह काफी बढ़ गया। उनकी पहली प्रकाशित कविता का शीर्षक था - बरसात: रात: प्रभात। हिंदी में उनकी लेखनी, मैथिली से कई मायनों में भिन्न थी। यह भिन्नता रचना में केन्द्रित समस्या, संबोधित वर्ग एवं रचना की बुनियादी संरचना में थी। हिंदी एवं मैथिली की रचनाओं में स्त्री पात्रों के माध्यम से सामजिक-आर्थिक समस्याओं पर ठोस प्रहार करते थे। उनके रचनात्मक लेखन का काफी भाग कलकत्ता में गुज़रा। इसीलिए उनके लेखन में कलकत्ता, वहाँ का जीवन, वर्ग-संघर्ष का बहुधा चित्रण मिलता है। इसके अलावा उनकी लेखनी में पाश्चात्य साहित्य का कई बार सन्दर्भ मिलता है। उनके साहित्य में ऐसे विषयों का उल्लेख है जो उस समय तक कई साहित्यकारों के लिए अछूत अथवा त्यज्य कोटि था। बहुत लम्बे समय तक भारतीय साहित्य में स्त्री से संबंधित विषय तथा उनकी समस्याएं, समाज में शालीनता की ओट में छुपी अश्लीलता और धर्म एवं संस्कृति के नाम स्त्रियों का यौनिक दमन ऐसे विषय रहे हैं जिनसे कई महान लेखकों ने अपना वास्ता दूर रखा। जिन लेखकों ने उन समस्याओं पर लिखना चाहा, उनपर वैचारिक विकृति और सस्ते साहित्य लेखन के आरोप लगे। राजकमल के रचनाकर्म में इन सारे विषयों में प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से निर्भीकता से साथ किया हुआ चित्रण है। इसी निर्भीकता के फलस्वरूप उनके कई समकालीन साहित्यकारों ने उनके रचनाकर्म को काफी हेय दृष्टि से देखा और उनकी उपस्थिति को दरकिनार किया एवं बहिष्कार किया।