Synopsisएक इंच मुस्कान' कथाकार-युगल राजेंद्र यादव और मन्नू भंडारी का सहयोगी रूप से लिखित एक अत्यंत रोचक उपन्यास है। एक प्रयोग और एक श्रेष्ठ कथाकृति, दोनों ही दृष्टियों से यह एक सफल रचना है।
अब तक इस प्रकार के प्रयोग प्रायः असफल सिद्ध हुए थे। लेकिन 'एक इंच मुस्कान' की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि प्रभाव, गठन और प्रवाह की दृष्टि से यह पहले एक श्रेष्ठ उपन्यास है और बाद में एक साहित्यिक प्रयोग। इसकी सफलता का एक प्रमाण यह भी कि अब तक कई संस्करण हो चुके हैं।
राजेंद्र यादव और मन्नू भंडारी दोनों ही हिंदी के सशक्त और लोकप्रिय कथाकार हैं। इस उपन्यास की रचना में उन्होंने अपनी-अपनी प्रतिभा का सर्वोत्कृष्ट प्रस्तुत किया है।
Enjoying reading this book?
Binding: PaperBack
About the author
राजेन्द्र यादव (28 अगस्त 1929 - 28 अक्टूबर 2013 ) हिन्दी के सुपरिचित लेखक, कहानीकार, उपन्यासकार व आलोचक होने के साथ-साथ हिन्दी के सर्वाधिक लोकप्रिय संपादक भी थे। नयी कहानी के नाम से हिन्दी साहित्य में उन्होंने एक नयी विधा का सूत्रपात किया। उपन्यासकार मुंशी प्रेमचन्द द्वारा सन् 1930 में स्थापित साहित्यिक पत्रिका हंस का पुनर्प्रकाशन उन्होंने प्रेमचन्द की जयन्ती के दिन 31 जुलाई 1986 को प्रारम्भ किया था। यह पत्रिका सन् 1953 में बन्द हो गयी थी। इसके प्रकाशन का दायित्व उन्होंने स्वयं लिया और अपने मरते दम तक पूरे 27 वर्ष निभाया।
28 अगस्त 1929 ई० को उत्तर प्रदेश के शहर आगरा में जन्मे राजेन्द्र यादव ने 1951 ई० में आगरा विश्वविद्यालय से एम०ए० की परीक्षा हिन्दी साहित्य में प्रथम श्रेणी में प्रथम स्थान के साथ उत्तीर्ण की। उनका विवाह सुपरिचित हिन्दी लेखिका मन्नू भण्डारी के साथ हुआ था।
हिन्दी अकादमी, दिल्ली द्वारा राजेन्द्र यादव को उनके समग्र लेखन के लिये वर्ष 2003-04 का सर्वोच्च सम्मान (शलाका सम्मान) प्रदान किया गया था।