Home›Literature›Poetry ›Main Military Ka Budha Ghoda
Main Military Ka Budha Ghodaby Nagarjun |
---|
|
Author | Synopsis |
---|---|
नागार्जुन उन थोड़े-से कवियों में हैं, जो अपनी कविताओं से यह चुनौती पेश करते हैं। उनके साथ सबसे मज़ेदार बात यह है कि साहित्य मर्मज्ञों के लिए अपनी कविताओं के जरिए वे चुनौती भले पेश करते हों, लेकिन खुद साहित्य में नहीं जीते। कविता लिखते समय उनके सामने श्रोता के रूप में बड़े-बड़े कलावंत उतना नहीं रहते, जितना साधारण लोग रहते हैं। इसलिए वे अनुभूतियों और अनुभवों के लिए इन लोगों के बीच इनका हिस्सा बनकर रहते हैं, और कविता लिखते समय अपनी अभिव्यंजना को इन लोगों की स्थिति, जरूरत और समझ के स्तर के अनुरूप ढालकर पेश करते हैं। कैसी भी उतार-चढ़ाव की स्थिति हो, कवि नागार्जुन कविता के साथ अपनी इस हिस्सेदारी में कटौती नहीं करते। इसलिए साहित्य के मर्मज्ञों के लिए उनकी चुनौती बड़ी सताऊ जान पड़ती है। इन रचनाओं का पाठ गोष्ठियों और कवि सम्मेलनों में होता रहा है। कुछ रचनाएं हिन्दी पत्र-पत्रिकाओं में लिप्यन्तरित और अनूदित होकर छपती रही हैं। कुछ बंगला के लघुपत्रों में भी।
|
|
|
|
Related Books | |
Books from this Publisher view all | |
Trending Books | |