Home›Nonfiction›Biographies & Memoirs ›Kasturba , Kamla Prabhawati
Kasturba , Kamla Prabhawatiby Asha prasad |
---|
|
Author | Synopsis |
---|---|
आमतौर पर हमारा ध्यान राजनीतिक क्षेत्र के महान नेताओं की ओर जाता है, लेकिन उनकी पत्नियों के बारे में शायद ही कोई सोचता हो। लेकिन कस्तूरबा, कमला नेहरू एवं प्रभावती देवी ऐसी विशिष्ट महिलायें थी, जिन्होंने महात्मा गाँधी, जवाहरलाल नेहरू एवं जयप्रकाश नारायण की तरह महान हस्तियों के साये में रहते हुए और पत्नी के रूप में उनके साथ पूरा सहयोग करते हुए भी अपना एक अलग व्यक्तित्व बनाया और राष्ट्रीय जीवन में अपने बहुमूल्य योगदान के चलते हमारे राष्ट्रीय एवं समाज-सुधार आन्दोलन के इतिहास में अपने लिए एक गौरवपूर्ण स्थान के योग्य बनीं। यह भी एक विचित्र संयोग रहा कि तीनों के जीवन में काफी समानता थीं और राजनीतिक एवं सामाजिक प्रश्नों पर तीनों के दृष्टिकोण समान थे। उनके आपस के सम्बन्ध भी अत्यन्त मधुर थे। कस्तूरबा के लिये कमला और प्रभावती दोनों पुत्रियों के समान थी, यह कहना गलत नहीं होगा कि कमला के लिए प्रभावती पर भी लागू है। इस पुस्तक में दिये उनके बीच हुए पत्रचार से इस मैत्री की अच्छी झलक पाठकों को मिलेगी। कमला पर एकाध पुस्तकें निकली अवश्य हैं, लेकिन इस मैत्री की चर्चा वहाँ बिल्कुल नहीं है। यह पुस्तक इन्हीं कमियों को दूर करने के लिए प्रकाशित की जा रही है।
|
|
|
|
Related Books | |
Books from this Publisher view all | |
Trending Books | |