logo
krishna sobti भारतीय साहित्य के परि: श्य पर हिन्दी की विश्वसनीय उपस्थिति के साथ कृष्णा सोबती अपनी संयमित अभिव्यक्ति और सुथरी रचनात्मकता के लिए जानी जाती हैं। कम लिखने को वे अपना परिचय मानती हैं, जिसे स्पष्ट इस तरह किया जा सकता है कि उनका ‘कम लिखना’ दरअसल ‘विशिष्ट’ लिखना है। किसी युग में किसी भी भाषा में एक-दो लेखक ही ऐसे होते हैं जिनकी रचनाएँ साहित्य और समाज में घटना की तरह प्रकट होती हैं और अपनी भावात्मक ऊर्जा और कलात्मक उत्तेजना के लिए एक प्रबुद्ध पाठक वर्ग को लगातार आश्वस्त करती हैं। कृष्णा सोबती ने अपनी लम्बी साहित्यिक यात्रा में हर नई कृति के साथ अपनी क्षमताओं का अतिक्रमण किया है। ‘निकष’ में विशेष कृति के रूप में प्रकाशित ‘डार से बिछुड़ी’ से लेकर ‘मित्रो मरजानी’, ‘यारों के यार’, ‘तिन पहाड़’, ‘बादलों के घेरे’, ‘सूरजमुखी अँधेरे के’, ‘ज़िन्दगीनामा’, ‘ऐ लड़की’, ‘दिलो-दानिश’, ‘हम हशमत’, ‘समय सरगम’, ‘शब्दों के आलोक में’, ‘जैनी मेहरबान सिंह’, ‘सोबती-वैद संवाद’, और ‘लद्दाख: बुद्ध का कमंडल’ तक उनकी रचनात्मकता ने जो बौद्धिक उत्तेजना, आलोचनात्मक विमर्श, सामाजिक और नैतिक बहसें साहित्य-संसार में पैदा की हैं, उनकी अनुगूँज पाठकों में बराबर बनी रही है। कृष्णा सोबती ने हिन्दी की कथा-भाषा को एक विलक्षण ताज़गी दी है। उनके भाषा-संस्कार के घनत्व, जीवन्त प्रांजलता और सम्प्रेषण ने हमारे समय के अनेक पेचीदा सच आलोकित किए हैं। उनके रचना-संसार की गहरी सघन ऐन्द्रियता, तराश और लेखकीय अस्मिता ने एक बड़े पाठक वर्ग को अपनी ओर आकृष्ट किया है। निश्चय ही कृष्णा सोबती ने हिन्दी के आधुनिक लेखन के प्रति पाठकों में एक नया भरोसा पैदा किया है। अपने समकालीनों और आगे की पीढ़ियों को मानवीय स्वातंत्रय और नैतिक उन्मुक्तता के लिए प्रभावित और प्रेरित किया है। निज के प्रति सचेत और समाज के प्रति चैतन्य किया है। साहित्य अकादमी पुरस्कार और उसकी महत्तर सदस्यता के अतिरिक्त, अनेक राष्ट्रीय पुरस्कारों और अलंकरणों से शोभित कृष्णा सोबती साहित्य की समग्रता में अपने को साधारणता की मर्यादा में एक छोटी-सी कलम का पर्याय ही मानती हैं। समय को लाँघ जानेवाला लेखन ऐसे लेखन से कहीं अधिक बड़ा होना चाहिए: साहित्य को जीने और समझनेवाले हर आस्थावान व्यक्ति की तरह यह निर्मल और निर्मम सत्य उनके सामने हमेशा उजागर रहता है।

image
Zindaginama by Krishna Sobti ₹550
image
A Gujarat Here, A Gujarat There by Krishna Sobti ₹499
image
The Music of Solitude by Krishna Sobti ₹299
image
Zindaginama by Krishna Sobti ₹895
image
Zindaginama by Krishna Sobti ₹399
image
Aai Larki by Krishna Sobti ₹99
image
Surajmukhi Andhere Ke by Krishna Sobti ₹150
image
Gujrat Pakistan Se Gujrat Hindustan by Krishna Sobti ₹695
image
Gujrat Pakistan Se Gujrat Hindustan by Krishna Sobti ₹295
image
Muktibodh : Ek Vyaktitwa Sahi Ki Talash Main by Krishna Sobti ₹495
image
Tin Pahar by Krishna Sobti ₹150
image
Daar Se Bichhudi by Krishna Sobti ₹200
image
Mitro Marjani by Krishna Sobti ₹295
image
Surajmukhi Andhere Ke by Krishna Sobti ₹450
image
Yaron Ke Yaar by Krishna Sobti ₹250
image
Jenny Meharban Singh by Krishna Sobti ₹175
image
Daar Se Bichhudi by Krishna Sobti ₹125
image
Shabdon Ke Aalok Mein by Krishna Sobti ₹950
image
Badlon Ke Ghere by Krishna Sobti ₹495
image
Dilo Danish by Krishna Sobti ₹499
image
Dilo Danish by Krishna Sobti ₹250
image
Mitro Marjani by Krishna Sobti ₹125
image
Badlon Ke Ghere by Krishna Sobti ₹195
image
Mitro Marjani (Typographic) by Krishna Sobti ₹1100
image
Samaya Sargam by Krishna Sobti ₹175
image
Aai Larki by Krishna Sobti ₹295
image
Jenny Meharban Singh by Krishna Sobti ₹150
image
Yaron Ke Yaar by Krishna Sobti ₹75
image
Buddh ka Kamandal Laddakh by Krishna Sobti ₹1200
image
Hum Hushmat : Vol.-3 by Krishna Sobti ₹400
image
Hum Hushmat : Vol.-1 by Krishna Sobti ₹550
image
Tin Pahar by Krishna Sobti ₹75
image
Hum Hushmat : Vol.-2 by Krishna Sobti ₹650
image
Sobti Ek Sohbat by Krishna Sobti ₹800
image
Samaya Sargam by Krishna Sobti ₹395
image
Marfat Dilli by Krishna Sobti ₹150
image
Lekhak Ka Jantantra by Krishna Sobti ₹495
image
Marfat Dilli by Krishna Sobti ₹295
image
Udaanein Oonchi-Oonchi by Krishna Sobti ₹350
image
Channa by Krishna Sobti ₹350
image
Hum Hushmat : Vol.-4 by Krishna Sobti ₹495
image
Channa by Krishna Sobti ₹895
Bookshelves