logo
Sushobhit Saktawat 13 अप्रैल 1982 को मध्यप्रदेश के झाबुआ में जन्मे सुशोभित सक्तावत की शिक्षा-दीक्षा उज्जैन से हुई। सुशोभित ने अँग्रेज़ी साहित्य में स्नातकोत्तर किया है। विश्‍व सिनेमा, साहित्‍य, दर्शन और कला के विविध आयामों पर सुशोभित की गहरी रुचि है और पकड़ है। 12 लोकप्रिय किताबों के लेखक सुशोभित की अगली किताब दूसरी कलम जल्द ही रुख पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित होनी है। सुशोभित माइकल जैक्सन की जीवनी लिख चुके हैं। सत्यजीत रॉय पर किताब लिख चुके हैं। पर दोनों किताबें अप्रकाशित हैं। वो कहते किताबों का प्रकाशन बहुधा अपने हाथ में नहीं होता। सुशोभित ने अँग्रेज़ी के लोकप्रिय उपन्यासकार चेतन भगत की छह पुस्तकों का हिंदी में अनुवाद भी किया है। अपनी मोहक भाषा में सियासत से साहित्य तक विविध विषयों पर फेसबुक पर लिखने वाले सुशोभित सोशल मीडिया पर एक चर्चित नाम हैं। पेशे से पत्रकार सुशोभित पत्रकारिता के कई बड़े संस्थानों में अच्छे पदों पर रहे हैं और फिलहाल दैनिक भास्कर की पत्रिका ‘अहा! ज़िन्दगी’ में सहायक सम्पादक के रूप में कार्यरत हैं। इसके पहले वे नई दुनिया इंदौर में फीचर संपादक के पद पर अपनी सेवाएँ दे चुके हैं।

Bookshelves