logo
Shamsher bahadur singh जन्म: 13 जनवरी, 1911, देहरादून (उ.प्र.)। शिक्षा: प्रारम्भिक शिक्षा देहरादून में। बाद की शिक्षा गोंडा और इलाहाबाद विश्वविद्यालय में। 1935-36 में उकील बंधुओं से कला-प्रशिक्षण लिया। साहित्यिक कार्यक्षेत्र: ‘रूपाभ’, इलाहाबाद में कार्यालय सहायक (1939), ‘कहानी’ में त्रिलोचन के साथ (1940), ‘नया साहित्य’, बम्बई में कम्यून में रहते हुए (1946), ‘माया’ में सहायक सम्पादक (1948-54), ‘नया पथ’ और ‘मनोहर कहानियाँ’ में सम्पादन- सहयोग। दिल्ली विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की एक महत्त्वपूर्ण परियोजना ‘उर्दू-हिन्दी कोश’ का सम्पादन (1965-77)। प्रेमचंद सृजनपीठ, विक्रम विश्वविद्यालय (मध्य प्रदेश) के अध्यक्ष (1981-85)। सन् 1978 में सोवियत संघ की यात्रा। विभिन्न भाषाओं में कविताओं के अनुवाद। प्रकाशित कृतियाँ: कुछ कविताएँ व कुछ और कविताएँ, चुका भी हूँ नहीं मैं, इतने पास अपने, उदिता: अभिव्यक्ति का संघर्ष, बात बोलेगी, काल तुझसे होड़ है मेरी, टूटी हुई बिखरी हुई, कहीं बहुत दूर से सुन रहा हूँ (कविता); कुछ और गद्य रचनाएँ (निबन्ध)। सम्मान: मध्यप्रदेश साहित्य परिषद् तुलसी पुरस्कार (1977); साहित्य अकादेमी पुरस्कार (1977); मैथिलीशरण गुप्त पुरस्कार; कबीर सम्मान (1989)। निधन: 12 मई, 1993

image
Kaal Tujhse Hor Hai Meree by Shamsher Bahadur Singh ₹100
image
Sukoon Ki Talaash by Shamsher Bahadur Singh ₹200
image
Udita : Abhivyakti Ka Sangharsh by Shamsher Bahadur Singh ₹225
image
Sukoon Ki Talaash by Shamsher Bahadur Singh ₹30
image
Kahin Bahut Door Se Sun Raha Hoon by Shamsher Bahadur Singh ₹200
image
Tootee Hui Bikharee Hui by Shamsher Bahadur Singh ₹150
image
Pratinidhi Kavitayen : Shamsher Bahadur Singh by Shamsher Bahadur Singh ₹75
image
Kuchh Aur Gadya Rachanayen by Shamsher Bahadur Singh ₹500
image
Kuchh Kavitayen Va Kuchh Aur Kavitayen by Shamsher Bahadur Singh ₹175
image
Plot Ka Morcha by Shamsher Bahadur Singh ₹450
image
Chuka Bhi Hun Main Nahin ! by Shamsher Bahadur Singh ₹395
Bookshelves